नवभारत विशेष

Published: Jan 28, 2022 01:11 AM IST

वास्तु-ज्योतिषआज जिनका जन्म दिन है, शुक्रवार 28 जनवरी 2022


आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 28 जनवरी 2022
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यात्रा में बैचारिक वाद विवाद होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। वर्ष के मध्य में मित्रों तथा भाईयों का सहयोग अचल संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय एवं मधुर और आनन्दमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्याओं में व्यस्तता रहेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की भाईयों और मित्रों का कार्यो में सहयोग रहेगा। अचल संपत्ति से लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करें। कर्क राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट रह सकता है। सिंह राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम होगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दौड़धूप की अधिकता रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिस्थितियों के अनुकूल कार्य करना हितकर रहेगा।