आज की खास खबर

Published: Dec 10, 2020 04:49 PM IST

नवभारत विशेषहनीमून पर गए कपल ने किया अनोखा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. इस साल कई लोग शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद अक्सर लोग अपने नए ज़िंदगी की शुरुआत करने के लिए हनीमून पर जानते हैं। ताकि वह अपने जीवन साथी को समझ सके, उसके साथ समय बिता सके।लेकिन, कर्नाटक (Karnataka) के एक कपल ने ऐसा कुछ किया, जिसे देख सभी को हैरान हो गए हैं। इस नए कपल ने शादी के बाद कर्नाटक (Karnataka)के सोमेश्वर बीच को साफ करने का फैसला लिया। इस शादीशुदा जोड़े का नाम अनुदीप हेगड़े (Anudeep Hegde) और मिनुषा कांचा (Minusha Kanchan) है।

अनुदीप और मिनुषा ने शादी के बाद घूमने के लिए कई जगहें सर्च किये। लेकिन, उन्हें कुछ भी पसंद नहीं आ रहा था। आखिर में उन्होंने कर्नाटक के सोमोश्वर बीच पर जाने का फैसला लिया। जब यह कपल इस बीच  पर पहुंचा तब उन्हें वह काफी गंदगी दिखी। उन्हें इस बात एहसास हुआ कि बीच अब कचरा डंपिंग जोन बन चुका है। बीच  पर अक्सर शराब की बोतलें, चप्पलें और कूड़ा कचरा फैला हुआ नज़र आता हैं। 

यह कपल इस बीच  पर छुट्टियाँ मनाने आये थे। लेकिन, बीच  की ऐसी हालत देख अनुदीप के मन में एक विचार आया। अनुदीप ने इस बीच  को साफ़ करने का फैसला लिया। मिनुषा ने भी अपने पति का साथ देने की ठान ली। इसके बाद पति-पत्नी ने बीच  को साफ़ करने का काम शुरू कर दिया।  

अनुदीप ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। अनुदीप ने पोस्ट में लिखा, “क्या दो व्यक्ति कुछ बदल सकते हैं? दो हफ्ते पहले शादी हुई और मेरी पत्नी ने हनीमून मनाने से पहले इस समुद्र तट को साफ करने का फैसला किया। 40% साफ हो गया है। जाने के लिए कुछ दिन और। अब तक का बहुत संतोषजनक अनुभव। ” 

बता दें कि अनुदीप और मिनुषा की शादी 18 नवंबर को हुई थी। यह कपल ने दो हफ्ते कर्नाटक के बैनदुर में सोमेश्वर तट की सफाई की। सफाई करने के लिए इस कपल ने दस्ताने और कचरा  बैग खरीदे और समुद्र तट की सफाई के लिए उतर गए।मालूम हो कि इस पति-पत्नी ने 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक समुद्र तट से 600 किलो कचरा साफ किया है।