नवभारत विशेष

Published: Sep 29, 2021 01:11 AM IST

आज का भविष्य, बुधवार, 29 सितंबर 2021

आज का भविष्य– गुरूवार 30 सितम्बर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का एकांतप्रिय लेखन और अध्ययन के क्षेत्र में रूचि रखेगा। नौकरी में उच्च पद पर पदस्थ होगा। माता का विशेष प्रेमी होगी। जन्म स्थान के निकट ही अपना भाग्योदय करेगा।
मेष– जोखिम के कायों से दूर रहें, व्यापारिक साझेदारी लाभदायी हो सकती है, अतिथि वृश्चिकमन होगा, अनसोचे कार्यों में व्यस्तता रहेगी, झूठ आरोपों से बचें।
वृषभ– अनुभवी लोगों का साथ लाभकारी रहेगा, प्रापर्टी संबंधी कार्य बनेंगे, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त हागी, पारिवारिक मतभेदों से बचें। समय पर लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन– निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, साझेदारी से लाभ होगा, धार्मिक एवं आर्थिक कार्य बनेगा, मन में शांति और संतोष का अनुभव होगा।
कर्क– अटकी तरक्की मिलने का योग है, खोई हुई प्रतिष्ठा हासल करने में सफल होंगे, जकर्क जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।
सिंह– रूकी योजनाओं पर खर्च की संभावना है, दौड़धूप करके निजी कार्य करवा लेंगे, व्यापार व्यवसाय को वृश्चिके बढ़ाने का प्रयास करें, मांगलिक कार्यों पर विचार होगा।
कन्या– अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, मानसिक रूप से सुख और संतोष का अनुभव होगा।
तुला– समय पर कार्य पूरा न होने पर निराशा होगी, भाग्य के भरोसे अवसर गवां देंगे, पारिवारिक मतभेद रहेगा, यथेष्ठ सावधानी रखकर कार्य करें, संयम रखें।
वृश्चिक– मित्र मण्डली के सहयोग से काम में आसानी होगी, अपनों का व्यवहार दुखी करेगा। वाहन चलाते समय यथेष्ठ सतर्कता वांछनीय। यश प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
धनु– विवादित मामले आपकी पहल से हल हो सकते हैं, अनुभवी लोगों से लाभ होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, मान सम्मान प्राप्त होगा, पुकर्क समस्या हल होगी।
मकर– व्यापारिक लेनदेन के पुराने मामले सुलझने से मन में संतोष रहेगा, कौटृम्बिक मामलों में सावधानी रखें, संतान की चिंता रह सकती हैं, कम लाभ में भी संतोष रहेगा।
कुम्भ– भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, सहयोगियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मन में संतोष रहेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा।
मीन– कार्यस्थल पर अपमान का भय है, तनाव की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे। राजकीय क्षेत्र में यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्छे अवसरों का लाभ मिलेगा।
व्यापार-भविष्य–
आश्विन कृष्ण नवमीं को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, नमक, चांवल, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। धनियां, जीरा, आदि के भाव में समता रहेगी। सोना चांदी में तेजी का रूख रहेगा। लोहा, के भाव में मंदी होगी। भाग्यांक 9455 है।