नवभारत विशेष

Published: Mar 08, 2021 04:01 PM IST

भोजपुरीMahashivratri से पहले वायरल हुईं निरहुआ और आम्रपाली की तस्वीर, शिव-पार्वती के लुक में आए नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2021) इस बार 11 मार्च गुरुवार को पड़ रही हैं। यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर चार दिन पहले ही #Mahashivratri2021 ट्रेंड हो रहा है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। जिसमें यह दोनों कलाकार शिव और पार्वती के गेटअप में दिखाई दिए। बता दें, लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी बहुत जल्द एक गाने में दिखाई देंगे। मेकर्स ने महाशिवरात्रि के पर्व को ध्यान में रखते हुए यह गाना बनाया है। 

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने खुद एक तस्वीर पोस्ट कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। इस वायरल फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा ‘Coming soon 😍 #होली_खेलें_महाकाल @aamrapali1101’ 

देखें लाल यादव निरहुआ का पोस्ट- 

 

भोजपुरी सिनेमा के सबसे फेसम एक्टर्स में शामिल लाल यादव निरहुआ की इस तस्वीर को अब तक 20 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। साथ ही फैंस खूब कमेंट्स करते भी दिखाई दिए। बता दें, निरहुआ के इस पोस्ट से आपको पता चल गया होगा कि बहुत जल्द अभिनेता एक गाने में धमाका करते दिखाई देंगे।