नवभारत विशेष

Published: Sep 29, 2021 09:13 PM IST

Goa Assembly Elections 2022गोवा में शिवसेना 22 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: संजय राउत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई. विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के बाद राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार गठित होने के बाद से शिवसेना (Shiv Sena ) ने भाजपा (BJP) के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया है। बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में खिलाफत करने के बाद अब शिवसेना ने गोवा (Goa) में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की कोशिश शुरु कर दी है। शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने गोवा में 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 5 महीने बाद अगले साल गोवा विधानसभा का चुनाव कराया जाना है। 

शिवसेना नेता राउत ने गोवा की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य के वास्तविक मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘सरकार आपके द्वार पर’ पहल शुरू की है ,जिसके तहत वह ‘ झूठ और गलत जानकारी फैला रहे हैं।’

भाजपा पर साधा निशाना

गोवा रवाना होने के पहले मुंबई में सांसद राउत ने कहा कि गोवा पर्यटन के लिए जाना जाता है, लेकिन अब नशा का कारोबार के लिए प्रसिद्ध हो रहा है। भाजपा के  हिंदुत्व पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि गो हत्या को प्रतिबंधित करने के लिए देश में कानून है, लेकिन गोवा में कोई ‘जितना भी चाहे उतना गो मांस ले सकता है। अगर यह यह दोगलापन नहीं तो और क्या है?।’