नवभारत विशेष

Published: Oct 24, 2020 10:21 AM IST

नवरात्रि स्पेशल नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के यह हैं शुभ रंग, फैशन के मामले में भी हैं सबसे आगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवरात्रि नौ दिन का लोकप्रिय त्यौहार है। इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्हें तरह तरह के फूल, श्रृंगार, पोशाक आदि अर्पण किए जाते हैं। इन नौ दिनों का सबसे महत्वपूर्ण दिन अष्ठमी और नवमीं को माना जाता है, जो कि आज है। इस दिन भक्तजन माँ महागौरी और सिद्धिदात्री माता की पूजा करते हैं। वहीं अष्ठमी के तौर पर शुभ रंग गहरा हरा (PEACOCK GREEN) और नवमी के तौर पर बैंगनी (PURPLE) रंग को शुभ माना जाता है। 

अष्ठमी और नवमी की पूजा लोगों को गहरे हरे रंग या बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा एक तरह से सफल मानी जाती है। वहीं फैशन के मामले में भी यह रंग का कोई तोड़ ही नहीं है। इन रंग के कपड़े लोगों को सबसे ज़्यादा पसंद आते हैं। साथ ही इन रंग के कपड़ों में चॉइस भी बहुत होती है। 

महिलाओं के पोशाक 

अगर बात करें महिलाओं के पोशाक कि तो इन रंग में उनके पास बहुत ऑप्शन्स मौजूद है। महिलाएं बैंगनी और गहरे हरे रंग के कपड़े पहनना भी पसंद करती हैं। इस रंग में उनके पास साड़ी से लेकर हर तरह के ड्रेस के विकल्प मौजूद है। 

पुरुष के पोषक 

पुरुषों के पास वैसे तो बहुत काम ही कपड़ो के विकल्प होते हैं। लेकिन अष्टमी और नवमी के पूजा में वह गहरे हरे और बैंगनी रंग के कपड़ों में कुर्ता, शर्ट या सूट पहन सकते हैं। इन रंग के कपड़े दिखने में भीड़ खूबसूरत होते हैं। साथ ही लोगों पर बहुत जचते भी हैं।