नवभारत विशेष

Published: Dec 14, 2020 03:38 PM IST

विजय दिवस 2020जानें इतिहास का वो दिन जब 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय आर्मी के सामने टेके थे घुटने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Vijay Diwas 2020: 16 दिसंबर 1971 इस तारीख को भारत ने युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस जंग में भारत के करीब 3,900 सैनिक शहीद हुए थे, जबकि 9,851 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। 16 दिसंबर के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग को याद करते हुए शहीदों के सम्मान में विजय दिवस मनाया जाता है। 1971 को हुए इस युद्ध के 48 साल पूरे हो चुके हैं। इस समय पाकिस्तान ने हार मानते हुए भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। आज के दिन 49 साल पहले 93,000 पाकिस्तानी सेना के सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। पूर्वी पाकिस्तान आजाद हुआ था, पहले ‘बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान’ के तौर पर माना जाता था। आगे पढ़ें इस युद्ध से जुड़ी कुछ खास बातें: