खेल

Published: Jun 22, 2020 12:58 PM IST

हरभजन सिंह योगा हरभजन सिंह के योग पर रोहित शर्मा ने ली चुटकी, कहा - पाजी सांस छोड़ो...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सितारों ने योग करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने फैंस को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित। भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने हरभजन सिंह योग करता देख ट्रोल किया है। 

हरभजन की पोस्ट पर रोहित शर्मा का कमेंट

हरभजन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह अपनी पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ योग करते नजर आ रहे हैं। तीनों एक साथ योग कर रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि,  “सारे सवाल का जवाब योग है, हमें हर दिन योग दिवस के रूप में मानना चाहिए। ” रोहित शर्मा ने हरभजन की तस्वीर पर चुटी लेते हुए लिखा कि, सांस छोड़ो भज्जू पा’ शेयर तस्वीर में हरभजन सिंह के चेहरे के भाव से साफ तौर समझा जा सकता है कि उन्होंने सांस रोकी हुई  है। 

 

पत्नी गीता बसरा ने शेयर किया वीडियो

हरभजन की पत्नी  गीता बसरा एक पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह औऱ हरभजन सिंह योग करते दिख रहे हैं। लोग हरभजन सिंह और उनकी पत्नी का यह वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह शानदार है।’ जानकारी हो कि हरभजन सिंह ने अपने करियर में 417 विकेट लिए हैं।