क्रिकेट

Published: May 18, 2022 10:41 PM IST

IPL 2022लगातार 5वें सीज़न में बनाए 500+ रन, KL Rahul के नाम दर्ज़ हुआ बड़ा कीर्तिमान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul Captain LSG) ने IPL 2022 के ताज़ा सीज़न में आज बुधवार, 18 मई को KKR के खिलाफ खेलते हुए IPL में अपने 500 रन पूरे किए। खास बात ये है कि केएल राहुल ने लगातार पांचवें सीज़न 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम एक बड़ा कीर्तिमान दर्ज़ हो गया है।

KL Rahul ने पूरे किए 500 रन

LSG vs KKR के बीच पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की तरफ़ से केएल राहुल ने क्विंटन डिकॉक के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और अपनी नई हाफ सेंचुरी भी ठोकी। आज की पारी के साथ ही उन्होंने IPL 2022 में 500 रन के आंकड़े पूरे कर लिए।

KL Rahul ने लगातार 5वें सीज़न बनाया 500 रन

IPL 2022 : 500 + *

IPL 2021 : 626 रन

IPL 2020 : 670 रन

IPL 2019 : 593 रन

IPL 2018 : 659 रन

केएल राहुल IPL के इतिहास में पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL के लगातार 5 सीज़न में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

– विनय कुमार