क्रिकेट

Published: Mar 19, 2022 01:06 PM IST

Glenn Maxwell Weddingभारत के दामाद बने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, आईपीएल में अपनी Lady Luck के साथ करेंगे एंट्री- देखें तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: Glenn Maxwell/Instagram

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल (IPL 2022) शुरू होने से पहले अपनी ज़िंदगी की एक नई शुरुआत की है। उन्होंने एक निजी समारोह का आयोजन कर भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) से शादी रचा ली है। दोनों बीते दिन यानी 18 मार्च को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मैक्सवेल और रमन कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने साल 2020 में सगाई भी की थी। 

वहीं अब मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी (Glenn Maxwell Wedding photos) की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जो अब जमकर वायरल हो रही है। उनके फैंस उन्हें बधाइयाँ देते हुए नहीं थक रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ग्लेन ने कैप्शन में लिखा है, ‘मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल 18.03.2022’। इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है।

RCB ने भी ट्वीट कर दी नए जोड़े को बधाई 

ज्ञात हो कि, मैक्सवेल और विनी की तस्वीरें साल 2017 में सामने आई थीं। हालांकि, दोनों को किसी इवेंट में 2019 में साथ देखा गया था। उसके बाद से ही मैक्सवेल अपनी पार्टनर विनी के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड्स में भी नजर आने लगे थे। फिर दोनों कई बार एक दूसरे के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे थे। बता दें कि भारतीय मूल की मैक्सवेल की पत्नी विनी तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह एक फार्मासिस्ट हैं और मेलबर्न में ही रहती हैं।

गौरतलब है कि, साल 2019 में मैक्सवेल ने अपनी मानसिक हालत खराब होने की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लिया था। जिसके बाद विनी रमन ने उन्हें इन सारी चीज़ों से बाहर निकलने में उनकी मदद की थी। इस बात का खुलासा खुद मैक्सवेल ने किया था, जिन्होंने उनके मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान की थी।