क्रिकेट

Published: Dec 29, 2022 03:46 PM IST

IND vs SLT20 World Cup में नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्रतिबंधित यह श्रीलंकाई खिलाड़ी खेलेगा भारत के खिलाफ सीरीज, जानिए पूरा मसला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

श्रीलंका की टीम नए साल के आरंभ में भारत दौरे पर होगी। इस दौरे में श्रीलंका और भारत के बीच 3-3 मैचों की वनडे और T20I सीरीज खेली जाएगी। IND vs SRL ODI and T20I Series, 2023 की शुरुआत 3 जनवरी को T20I Series के पहले मैच से होगा। श्रीलंका की 20 सदस्यीय टीम में बॉलिंग ऑल-राउंडर चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne) का नाम भी शुमार है, जिनके खेलने पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) ने 1 साल का प्रतिबंध लगाया। 

प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद आखिर चमिका करुणारत्ने को कैसे इस दौरे के लिए चुना गया, बड़ा सवाल होगा। इस दौरे में श्रीलंका की टीम की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka Captain) करेंगे और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) T20 सीरीज में वाइस कैप्टेन होंगे। जबकि, वनडे सीरीज में कुसल मेंडिस (Kusal Mendis Vice Captain India vs Sri Lanka ODI Series, 2023) वाइस कैप्टेन होंगे।

गौरतलब है कि दासुन शनाका की कप्तानी में भारत के दौरे में श्रीलंका की टीम में चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne), प्रमोद मदुशन (Pramod Madushan) और दिलशान मधुशंका (Dilshan Madushanka) की वापसी हुई है। आपको याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ICC T20 World Cup, 2022 में चमिका करूणारत्ने पर कई प्रावधानों के उल्लंघन आरोप लगे थे। जिसके बाद SCB ने उनपर 1 साल के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। और, इस आरोप की जांच के लिए श्रीलंका क्रिक्रेट बोर्ड की तरफ से गठित 3 सदस्यीय पैनल ने उनपर लगे आरोपों को सही पाया था।

श्रीलंका की T20I Team (IND vs SRL, 2023) 

दासुन शनाका (Dasun Shanaka Captain), वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga Vice Captain), पाथुम निसंका (Pathum Nisanka), अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando), सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis), भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa), चरिथ असलंका (Charith Aslanka), धनंजय डी सिल्वा (Dananjaya D’Silva), एशेन बंडारा, महेश थीक्षणा (Maheesh Teekshna), चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne ), दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka), कसुन राजिथा (Kasun Rajitha), दुनिथ वेल्लालगे, प्रमोद मदुशन (Pramod Madushan), लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara),  नुवान तुषारा (Navin Tushara)। 

श्रीलंका की ODI Team (India vs Srilanka ODI Team, 2022) 

दासुन शनाका (Dasun Shanaka Captain), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis Vice Captain), पथुम निसंका (Pathum Nisanka), अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando), सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama), चरिथ असलंका (Charith Aslanka), धनंजय डी’सिल्वा (Dananjaya de Silva), वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga), एशेन बंडारा, महेश थेक्षणा (Maheesh Teekshna), जेफरी वांडरसे (Jaffrey Wandersey), चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne), दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka), कसुन राजिथा (Kasun Rajitha), नुवानिदु फर्नांडो (Nuaanidu Fernando), दुनिथ वेल्लालगे (Dunith Wellalage), प्रमोद मदुशन (Pramod Madushan), लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara)।