क्रिकेट

Published: Nov 18, 2022 10:31 PM IST

BCCIBCCI का बड़ा कदम, बोर्ड ने टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा समेत पूरी नेशनल सिलेक्शन कमिटी को किया बर्खास्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. ICC T20 World Cup, 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त रवैया अपनाया है। बोर्ड ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा (Chief Selector Chetan Sharma) और पूरी नेशनल सिलेक्शन कमिटी (National Selection Committee) को बर्खास्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि चेतन के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थी।

चेतन (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल बहुत कम दिन का रहा। इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 तो कुछ कि 2021 में की गई थी।

एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल अमूमन चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अभय कुरूविला का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था।

पीटीआई ने 18 अक्टूबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के बाद खबर दी थी कि चेतन को बर्खास्त किया जा सकता है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के लिए आवेदन मंगाए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है। (एजेंसी इनपुट के साथ)