क्रिकेट

Published: Oct 02, 2021 03:04 PM IST

Mahendra Singh Dhoni Recordsमहेंद्र सिंह धोनी आज लगाएंगे दोहरा शतक, मैदान पर उतरते ही 'Thala' के नाम दर्ज होगा ये महारिकॉर्ड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: आज यानी 2 अक्टूबर (2 October) को आईपीएल (IPL 2021) के दो मुकाबले खेले जाने हैं। जहां पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच होना है, जबकि दूसरा मुकाबला प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) के बीच होगा। ऐसे में लोगों की नज़रें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर होगी। इस सीजन में चेन्नई ने कमाल कर रखा है। साथ ही कप्तान धोनी भी इस मैच के साथ एक महान रिकॉर्ड (Dhoni Records) अपने नाम करने वाले हैं। 

आज के मैच के लिए जैसे ही धोनी कप्तानी के लिए उतरेंगे, वैसे ही एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आज के मैच के साथ ही धोनी ऐसे इकलौते कप्तान होंगे जो आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैचों में कप्तानी करेंगे। धोनी का बतौर कप्तान आज चेन्नई के लिए 200वां मुकाबला होगा। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि भी है। बता दें कि धोनी ने आईपीएल में अभी तक चेन्नई के लिए 199 मैचों में कप्तानी की है। 

अपने 199 मैचों में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 119 मुकाबले जिताए हैं, जबकि टीम 79 मुकाबले हारी है और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं इस साल के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं पॉइंट्स टेबल में भी 11 मुकाबलों में से 9 जीत के साथ 18 अंक हासिल कर सबसे ऊपर विराजमान है।