क्रिकेट

Published: Apr 21, 2023 03:42 PM IST

IPL 2023, CSK vs SRH आज शाम 7:30 बजे इस मैदान में छिड़ेगी CSK vs SRH की जंग, IPL 2023 में इन टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम जानिए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

IPL 2023 के महासमर में आज 21 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम के मैदान में IPL 2023 का 29वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच (CSK vs SRH IPL 2023) होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा और भिड़ंत का आरंभ आधा घंटे बाद शाम 7:30 बजे। 

गौरतलब है कि इस ताज़ा सीजन में CSK ने अब तक खेले कुल 5 मैचों में 3 में जीत और 2 में हार का सामना किया है। IPL 2023 के Points Table में फिलहाल CSK की टीम 6 प्वाइंट्स और +0.265 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।

वहीं, SRH की टीम ने अब तक खेले कुल 5 मैचों में 2 में जीत हासिल की और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल SRH की टीम 4 प्वाइंट्स और -0.798 के नेट रन रेट के साथ नवें स्थान पर है। 

आइए जानें इन दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम-

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Team IPL 2023)

अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम (Aiden Markram Captain), मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे , विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Team IPL 2023)

एमएस धोनी (MS Dhoni Captain), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मतीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी , महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।

-विनय कुमार