क्रिकेट

Published: Jun 20, 2022 01:34 PM IST

Roshan Mahanamaवर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी की नेकदिली, लाइन में खड़े लोगों को पेट्रोल पंप पर पिला रहे हैं चाय

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से श्रीलंका (Sri Lanka) में आर्थिक संकट है। ऐसे में हर कोई श्रीलंका की मदद करने के लिए आगे आ रहा है। अब इस कड़ी में श्रीलंका के विश्व कप विजेता खिलाड़ी रोशन महानामा (Roshan Mahanama) का नाम शामिल हो गया है। वह अपने देश के लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं।

 

रोशन महानामा (Roshan Mahanama) पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों में खड़े लोगों को मदद कर रहे हैं। वह लोगों को जरूरत का सामान बांट रहे हैं। इतना ही नहीं यह रोशन महानामा लोगों के लिए चाय भी परोसने का काम कर रहे है। श्रीलंका का पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट कर अपनी बात सभी के सामने रखी है।

महानामा (Roshan Mahanama) ने ट्वीट में लिखा है, ‘हमने वार्ड प्लेस और विजेरामा मावथा के आसपास पेट्रोल के लिए कतारों में लोगों के लिए भोजन परोसने का काम किया। ये कतारें प्रतिदिन लंबी होती जा रही हैं। कतारों में लगे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। कृपया, ईंधन की कतारों में एक-दूसरे की देखभाल करें। एक-दूसरे की मदद करें।’ 

बता दें कि, रोशन महानामा ने श्रीलंका के लिए 52 टेस्ट और 213 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 4 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए कुल 2576 रन बनाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने वनडे में 4 शतक तथा 35 अर्धशतक की बदौलत उन्होंने 5162 रन बनाए। रोशन साल 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल थे।  महानामा ने साल 1999 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।