क्रिकेट

Published: Mar 15, 2024 03:39 PM IST

IPL 2024'MI की जर्सी फिर से पहनने का एहसास खास', मुंबई में दो साल के बाद वापसी पर कप्तान हार्दिक ने जाहिर की खुशी- देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
हार्दिक पांड्या (PIC Credit: X)

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: 22 मार्च से आईपीएल (IPL 2024) का 17वां सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर बेंगलुरु (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अब आईपीएल की तैयारी में सभी खिलाड़ी जुट गए हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। ऐसे में अब हार्दिक ने मुंबई में वापसी को लेकर अपने दिल की बात कही है, जिसका वीडियो (Video) मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है। 

दरअसल, 2022 के मेगा ऑक्शन में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया था, जिसके बाद वह टीम के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही गुजरात ने अपने डेब्यू सीजन में ख़िताब जीता था। जिसके बाद 2023 में भी हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ फाइनल खेला था, हालांकि चेन्नई ने गुजरात को हराकर ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में मिनी ऑक्शन में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को दोबारा अपनी टीम में शामिल करके उन्हें कप्तान बना दिया है। 

मुंबई के साथ दोबारा जुड़ने से हार्दिक पांड्या काफी खुश हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्हें प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह मुंबई में वापस आकर बेहद खुश हैं और उनका सफर भी इसी टीम से शुरू हुआ था। 

इस वीडियो में आप हार्दिक को कहते हुए सुन सकते हैं कि ”मुंबई इंडियंस की जर्सी वापस पहनने का एहसास मेरे लिए बहुत खास है। मैं वापस आ गया हूं घर। हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे जिस पर सभी को गर्व होगा और ऐसा सफर जिसे कोई नहीं भूलेगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी है। जिससे रोहित शर्मा के फैंस काफी निराश हैं। हालांकि, मुंबई ने अपनी तरफ से सफाई पेश करते हुए यह बताया था कि फ्रेंचाइजी ने टीम के आगे के भविष्य के को देखते हुए यह फैसला लिया है।