क्रिकेट

Published: Jul 08, 2023 04:00 PM IST

ODI World Cup 2023इस दिन आरंभ हो रहा है ICC ODI World Cup 2023, हिस्सा ले रही सभी 10 टीम के नाम हुए फ़ाइनल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

भारत की मेज़बानी में इसी साल के अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले ICC ODI World Cup 2023 की सभी 10 टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं। नीदरलैंड और श्रीलंका की टीम जिंबाब्वे में खेले गए Qualifier Round Tournament में फाइनलिस्ट बनी। नीदरलैंड्स क्वालीफाई करने वाली 10वीं टीम बनी।

ODI World Cup 2023 में क्वालीफाई करने वाली 10वीं टीम बनी Netherlands

क्वालीफायर राउंड के सुपर सिक्स के अंतिम दौर के मुकाबले में जीत हासिल कर नीदरलैंड की टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 10वीं टीम बनी।  की 10 टीमों की लिस्ट अब पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले 8 देशों वनडे वर्ल्ड कप में सीधे वर्ल्ड जगह बनाई थी।गौरतलब है कि 5 अक्टूबर से आरंभ होने जा रहे ICC ODI World Cup, 2023 के लिए दो बार का वर्ल्ड कप चैम्पियन वेस्ट इंडीज़ क्वालीफाई नहीं कर सका। वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब  वेस्ट इंडीज क्वालीफाई करने में नाकाम रहा।

 

ICC ODI World Cup 2023 में हिस्सा ले रहे देशों की फाइनल लिस्ट

1. भारत

2. ऑस्ट्रेलिया

3. इंग्लैंड

4. न्यूज़ीलैंड

5. दक्षिण अफ्रीका

6. पाकिस्तान

7. बांग्लादेश

8. अफ़ग़ानिस्तान

9. श्रीलंका

10. नीदरलैंड्स

-विनय कुमार