क्रिकेट

Published: Jul 06, 2022 03:06 PM IST

Rohit Sharma विदेश के मैदान में 7 महीनों में पहली बार उतरेंगे कप्तान रोहित शर्मा, आज होगा फिटनेस टेस्ट, फिर मिलेगी हरी झंडी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-विनय कुमार

2021 में रोहित शर्मा को T20I और ODI भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के 7 महीने में रोहित शर्मा ने एक भी मैच विदेश के मैदान में नहीं खेल पाए। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3-3 मैचों की T20I और ODI Series में पहली बार विदेशी धरती पर कप्तानी करेंगे। अगर आज रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास हो गए तो वे बुधवार, 7 जुलाई को साउथैंपटन के एजेस बाउल मैदान में खेले जाने वाले पहले T20 मैच में खेलेंगे।

गौरतलब है कि जब से रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है, और जीतने मैचों में उन्होंने अब तक कप्तानी की है, सभी मैचों में भारत ने जीत दर्ज़ की है।

टेस्ट क्रिकेट में: 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मोहाली (SL vs IND Test Match Mohali, 2022) और बेंगलुरू (SL vs IND Test Match Bengaluru, 2022) में 2 टेस्ट मैच खेले गए, भारत ने दोनों मुकाबले जीते।

वनडे इंटरनेशनल में:

Rohit Sharma की कप्तानी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज (WI vs IND ODI Series, 2022) खेली गई। टीम इंडिया ने सभी मैच जीते।

T20I में: 

WI vs IND T20I Series, 2022 और वेस्ट इंडीज (IND vs WI T20I Series, 2022) और श्रीलंका में IND vs SL T20I Series, 2022, सभी में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज़ की।

टीम इंडिया की संभावित Playing-XI

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), ईशान किशन (Ishan Kishan), दीपक हुड्डा (Deepak Hudda), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik), अक्षर पटेल (Axar Patel), हर्षल पटेल (Harshal Patel), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), अवेश खान (Awesh Khan)/ उमरान मलिक (Umran Malik)/ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)।