क्रिकेट

Published: Aug 11, 2022 09:45 AM IST

Washington Sundar Injured भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, जिम्बाब्वे दौरे से पहले 'ये' स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: भारतीय टीम पिछले कई महीनों से लगातार खेल रही है। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज के बाद अब भारत का सामना जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) से होने वाला है। भारतीय टीम जल्द ही जिम्बाब्वे के दौरे के लिए रवाना होने वाली है। इस दौरे से पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है।

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल (Washington Sundar Injured)  हो गए हैं। सुंदर पिछले कई समय से लगातार चोट से परेशान है। अब एशिया कप से पहले उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन, वह एक बार फिर चोटिल हो गए। 

वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) फ़िलहाल रॉयल कप में लैंकशायर की तरफ से खेल रहे थे। रॉयल कप क्लब ने इस बात की जानकारी दी है कि, युवा खिलाड़ी वॉरसेटरशायर के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हो गए है। वह मैच के दौरान कंधे के बल जमीन पर गिर गए थे। जिस वजह से उन्हें काफी चोट लग गई। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के वजह से अब उनका जिम्बाब्वे के दौरे पर जाना मुश्किल हो गया है। 

आईपीएल 2022 के बाद से वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। इतना ही नहीं वह आईपीएल में भी सारे मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वह फिट होकर काउंटी क्रिकेट में खेलने लगे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका दिया गया था।