क्रिकेट

Published: Mar 23, 2021 10:41 PM IST

Ind vs Eng ODIभारत के दो धुरंधर घायल, अगले मैच में कौन आएगा मैदान में ?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

– विनय कुमार

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज (India vs England ODI Series 2021) के पहले मैच में टीम इंडिया के दो बेहतरीन खिलाड़ी घायल हो गए। पहले भारत के धाकड़ बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बल्लेबाज़ के दौरान चोट लगी। उसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बैटिंग के लिए मैदान में उतरी और भारतीय टीम फील्डिंग करने तब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) फील्डिंग के दरम्यान चोटिल होंगे और मैदान से बाहर होना पड़ा।

आज जब भारत ने बल्लेबाजी शुरू की तो टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा इंग्लैंड की पांचवें ओवर की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। बोलिंग इंग्लैंड के घातक गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) कर रहे थे। गेंदबाज मार्क वुड की एक सीधी गेंद सीधे रोहित शर्मा की दाहिनी कोहनी पर जा लगी। चोट इतनी जोर की थी कि रोहित शर्मा दर्द से तड़पने लगे।उन्हें  फिजियोथेरेपिस्ट की मदद लेनी पड़ी। हालांकि, चोट से उनकी कोहनी से खून भी निकला, लेकिन फिजियोथेरेपिस्ट के फौरी इलाज के बाद रोहित ने फिर बल्ला थामा और क्रीज़ पर आ गए। लेकिन, इसके बाद रोहित शर्मा ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके।

वुड की गेंद की रफ्तार 148 किमी प्रति घंटे थी

मार्क वुड की गेंद 148 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आई और जैसे ही गेंद ने उछाल लिया रोहित शर्मा ने डिफेंस करने की कोशिश की। लेकिन, तेज़ गेंद रोहित शर्मा के अनुमान से ज्यादा उछली और सीधे उनकी दाहिनी कोहनी पर जा लगी। चोटिल होने के बाद भी रोहित इंग्लैंड के गेंदबाजों को बख्शने की मूड में नहीं थे और उनका गरमाया बल्ला तैयार था। 

रोहित शर्मा ने 42 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। लेकिन 16वें ओवर में वो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का शिकार बन गए। बेन स्टोक्स की गेंद को रोहित ने खेला, गेंद ने बल्ले का किनारा छुआ और उड़ कर फील्डिंग कर रहे इंग्लैंड के शानदार खिलाड़ी जोस बटलर (Josh Butler) के हाथों में चली गई। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ 64 रनों की शानदार साझेदारी करते हुए भारत की नींव पक्की करने में बड़ी भूमिका निभाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाया और इंग्लैंड को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य देते हुए गेंदबाजी के लिए मैदान में टीम उतरी। 317 रनों के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड मैदान में उतरी, उसी दरम्यान फील्डिंग करते समय श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) 8वें ओवर में चोटिल हो गए।

भारत के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के ओवर की चौथी गेंद पर एक तेज शॉट को उन्होंने रोका। लेकिन इस दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया। उन्होंने डाइव मारा और ज़मीन पर गिरते ही उनका वजन कंधे पर आ गया। चोटिल होने के बाद शार्दुल काफी दर्द और तकलीफ में नजर आए। घटना देखते ही टीम इंडिया के फीजियो दौड़ते हुए मैदान के अंदर आए। चोट गंभीर थी, जिसकी वजह से फीजियो ने उन्हें मैदान से बाहर आराम करने की सलाह दी। उम्मीद है दोनों धुरंधर खिलाड़ी अगले मैच तक ठीक होकर एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ अपना जलवा दिखाएंगे।