क्रिकेट

Published: Sep 17, 2020 04:15 PM IST

IPL MI IPL 2020: मुंबई इंडियंस में सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. आईपीएल (IPL) के 13वें सीजन को शुरू होने में अब बस 2 दिन का समय ही रह गया है। टी 20 का घमासान 19 सितंबर 2020 को शुरू होने वाली है, जिसमें मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अबु धाबी में होगा। ये सीजन का पहला मैच होगा।

मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन तो है ही, आईपीएल (IPL) का खिताब सबसे अधिक बार इसी ने जीता है. मुंबई इंडियंस (MI) ने चार बार 2013, 2015, 2017 और 2019 में ट्रॉफी हासिल की है।

रिकी पोटिंग ने क्यों चुना रोहित शर्मा का नाम ?
ऑस्ट्रेलिया (AUS) के दिग्गज और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के चीफ़ कोच, रिकी पोंटिंग इस समय अपनी एक वीडियो सीरीज के जरिए हरेक टीम से एक खतरनाक खिलाड़ी को चुन रहे हैं।

जब मुंबई इंडियंस (MI) के एक खतरनाक खिलाड़ी को लेने की बात आई, तो रिकी पोंटिंग ने अपने पूर्व मुंबई इंडियंस (MI) टीम के साथी रोहित शर्मा का नाम बेहिचक लिया। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने 2013 में रिकी पोंटिंग से  कप्तान के रूप में ज़िम्मेदारी संभाली।

रोहित शर्मा आईपीएल (IPL) ट्रॉफी 5 बार जीत चुके हैं
मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने, रोहित शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार रणनीतिकार के रूप में अपना ख़ास मुकाम बनाया।

आज के समय में सबसे कामयाब बैट्समैन के तौर पर उनका नाम सामने आता है। रोहित  आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से हैं। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल 5 बार जीता है। चार बार कप्तान के रूप में जीता, और एक बार जब वह 2009 में डेक्कन चार्जर्स (DC) में थे।

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का आईपीएल (IPL) रिकॉर्ड
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) 2019 में शानदार फॉर्म में थे और आईपीएल 2020 में भी उनके फैन्स को उनके बल्ले से ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। इसमें कोई दो राय नहीं कि मुंबई इंडियंस (MI) को उसके पांचवें आईपीएल (IPL) ट्रॉफी जीतने के बुलंद इरादों के साथ वो मैदान में उतरेंगे।

रोहित, मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के अभिन्न अंग हैं, जिन्हें 188 आईपीएल (IPL) खेल खेलने का बेजोड़ अनुभव है। अपनी आईपीएल (IPL) करियर में उन्होंने एक शतक और 36 अर्धशतकों के साथ 4,898 रन बनाए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा का आईपीएल में 31 का औसत है,  स्ट्राइक रेट 130.82 है।

– विनय कुमार