क्रिकेट

Published: Apr 06, 2021 03:53 PM IST

IPL 2021मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, टीम से जुड़े किरण मोरे हुए कोरोना पॉजिटिव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे (Kiran More) कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाए गए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोरे (58 साल) इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार भी हैं।

मुंबई इंडियंस  (Mumbai Indians) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मोरे में अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। मुंबई इंडियन्स और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।” विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी और बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी बेंगलुरू में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है।