क्रिकेट

Published: Mar 20, 2022 06:15 PM IST

Tim Southee WeddingKKR के तेज़ गेंदबाज टीम साउदी ने की शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे- Photo

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: Tim Southee/Instagram

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी टिम साउदी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। न्यूज़ीलैंड के सुपरस्टार बॉलर टिम साउदी (Tim Southee) ने रविवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ब्राया के साथ शादी रचाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की घोषणा की है। 

बता दें कि, साउदी और ब्राया काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2019 में सगाई भी की थी। जिसके बाद अब इन ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। फोटो शेयर करते हुए टिम साउदी ने कैप्शन में लिखा, ‘Forever’।

33 साल के टिम साउदी इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नज़र आएंगे। KKR का पहला मैच पिछले साल की चैंपियन CSK के साथ 26 मार्च को है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी ट्वीट आकर टीम साउदी को बधाई दी है। 

बता दें कि, हाल ही में ग्लेन मैक्सवेल ने भी शादी की है। मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की है। यह दोनों भी कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल शुरू होने से पहले शादी कर ली। इस साल ग्लेन मैक्सवेल RCB की ओर से खेलते हुए नज़र आएंगे।