क्रिकेट

Published: Apr 16, 2022 01:59 PM IST

IPL 2022, MI vs LSG Live Streaming आज लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए है 'करो या मरो' की स्थिति, यहां देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज 16 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज के दिन का पहला मैच दोपहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच होना है। आज का मैच मुंबई के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई ने अपने शुरुआती पांच मैच गंवा चुकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) चाहेगी कि वह इस मैच को अपने कब्जे में ले सके। 

वहीं, मुंबई की तुलना में लखनऊ को इस मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है। लखनऊ इस सीजन में शानदार फॉर्म है है। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ ने अब तक तीन मुकाबले जीते हैं। हालांकि टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद लखनऊ की कोशिश होगी कि वह इस जीत के साथ वापस पटरी पर लौट सके। 

साथ ही ऐसी ख़बरें भी हैं कि, इस मैच में मुकाबले में मुंबई की तरफ से आज दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) डेब्यू कर सकते हैं। ऐसे में मुंबई के सारे फैंस की नज़रें उन पर होगी। तो चलिए जानते हैं कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग… 

MI बनाम LSG के बीच आईपीएल 2022 का मैच कहां होगा?

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI बनाम LSG के बीच आईपीएल 2022 का मैच किस समय शुरू होगा?

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच शाम 03:30 बजे शुरू होगा।

MI बनाम LSG के बीच होने वाला मुकाबला कहां देखा जा सकता है?

आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।

जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

hotstar.com

लाइव स्कोर अपडेट

इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।  

संभावित प्लेइंग इलेवन-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी। 

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।