क्रिकेट

Published: Apr 14, 2022 01:44 PM IST

Rohit Sharma In IPL 2022मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर मंडराया बैन का खतरा! इस वजह से लगा 24 लाख का जुर्माना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब तक का ये आईपीएल (IPL 2022) सीजन बेहद मुश्किलों भरा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जहॉँ टीम को केवल हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के हाथों भी मुंबई को हाफ झेलनी पड़ी।

हार की परेशानियां तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अंदर से हिला कर रखी हुई ही है, साथ ही उन्हें कई और परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। पंजाब से हारने के बाद मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है। 

मुंबई की हार के बाद कप्तान रोहित पर जुर्माना लगाया है। उन्हें स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर देने होंगे। इसके साथ-साथ उन्हें चेतावनी दी गई है। अगर अगले मैच में भी ऐसा होता है तो उन पर एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। 

बता दें कि, ये इस सीजन में दूसरी बार हुआ है जब मुंबई ने तय समय के अनुसार ओवर डालने में देरी की गई है। पहले भी कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो उसका जुर्माना लगाया गया है। 

गौरतलब है कि मुंबई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने 23 रनों से हराया। इसके बाद उसे केकेआर ने 5 विकेट से हराया। मुंबई को चौथे मैच में बैंगलोर ने 7 विकेट से हराया था।

ऐसा रहा मैच 

मुकाबले की बात करें तो, टॉस हारकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की। जहां टीम 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाने में कामयाब रही। टीम के लिए शिखर धवन ने 50 बॉल पर 70 और कप्तान मयंक अग्रवाल ने 32 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछे करने उतरी मुंबई की टीम 9 विकेट पर 186 रन ही बना सकी। पंजाब ने यह मैच 12 रनों से हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से ब्रेविस ने 25 बॉल पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। जबकि सूर्यकुमार ने 30 बॉल पर 43 रन बनाये थे।