क्रिकेट

Published: May 04, 2022 03:18 PM IST

IPL 2022, MS Dhoni बतौर कप्तान के MS Dhoni छू सकते हैं एक और नई मिसाल, सिर्फ़ Virat Kohli हैं Captain Cool से आगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

आज बुधवार, 5 मई को IPL 2022 का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच (CSK vs RCB IPL 2022) MCA Stadium, Pune में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में बतौर कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। इस रिकॉर्ड की सूची में धोनी से आगे केवल विराट कोहली (Virat Kohli) हैं।

एमएस धोनी को क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद 6000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बनने के लिए सिर्फ 6 रन बनाने होंगे। गौरतलब है कि, CSK की कमान नहीं संभाल पाने की वजह से धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली है। आईपीएल के ताज़ा सीज़न में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में टीम लगातार हार रही थी। धोनी के कप्तानी संभालते ही टीम ने एक मैच जीता। जिसमें CSK ने अपने पिछले मैच में SRH को धूल चटाई थी।

यदि आज MS Dhoni ने 6 रन बना लेते हैं, तो विराट कोहली बतौर कप्तान 6000 रन बनाने वाले दूसरे कप्तान होंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सिर्फ़ विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम है। बतौर कप्तान इस समय एमएस धोनी के खाते में 5994 रन जमा है, जो 301 मैचों की 185 पारियों की बल्लेबाज़ी से निकले हैं। उन्होंने 38.67 की औसत से रन बनाए हैं और इसमें उनकी 23 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

इस सूची में टॉप पर मौजूद पूर्व कप्तान विराट कोहली 6451 रनों के साथ हैं। उन्होंने 43.29 की औसत से 5 सेंचुरी और 48 हाफ सेंचुरी मदद से बतौर कप्तान 6451 रन बनाए हैं। कोहली और एमएस के बाद इस रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain) तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अब तक कुल 4721 रन बनाए हैं और सक्रिय हैं। 

बहरहाल, आज के मैच में धोनी क्या करते हैं, इसके लिए हमें उनकी बल्लेबाजी का इंतज़ार करना होगा। आज RCB vs CSK IPL 2022 मुक़ाबला ज़बरदस्त रोमांचक होने की उम्मीद है। फिलहाल, CSK की टीम इस ताज़ा सीज़न के पॉइंट्स टेबल में 9वें और RCB छठे पायदान पर है।