क्रिकेट

Published: May 01, 2022 09:31 AM IST

Cricket News बाबर आज़म के बाद रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, फैंस ने की IPL और PSL की तुलना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: 5 बार आईपीएल (IPL) का ख़िताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) की इस सीजन में हालत काफी बुरी है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार 8 मैच हारने के बाद रविवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेला गया मैच मुंबई ने जीत लिया। मुंबई ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर इस सीजन में पहला मैच जीत लिया है। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस आईपीएल के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

आईपीएल (IPL 2022) के इस सीजन में मुंबई के लगातार आठ मैच हारने के बाद पहला मैच जीतने पर फैंस को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022) में बाबर आजम (Babar Azam) की याद आने लगी है। इस साल पीएसएल 2022 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। पीएसएल में कराची किंग्स की शुरुआत भी ऐसी ही रही थी।

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम कराची किंग्स पहले 8 मैच हारने के बाद 9वां जीती थी। अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया है। ये अनचाहा रिकॉर्ड दो ऐसी टीमों ने बनाया है, जिनके कप्तान का प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक काफी शानदार रहा है।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। रोहित शर्मा के नाम  दर्ज है। वहीं। पीएसएल में कराची किंग्स की कप्तान बाबर आज़म है, उनका भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। बता दें कि, आईपीएल 2022 की तालिका में मुंबई इंडियंस भी सबसे नीचे है। हालांकि मुंबई को अभी 5 मैच और खेलने हैं।