क्रिकेट

Published: Feb 23, 2023 03:26 PM IST

IPL 2023, DC Captain दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, डेविड वॉर्नर के हाथ में होगी टीम की कमान! अक्षर पटेल बने उपकप्तान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। सीजन शुरू होने से पहले सभी टीमें अपने कप्तान के नामों का ऐलान कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में आखिर किस खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। इस बात पर सबका ध्यान था।

वहीं, खबरों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर (David Warner) को टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है। भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम का उपकप्तान बनाया गया।

दिल्ली फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। दिल्ली कैपिटल्स के स्वामित्व समूह के एक सदस्य ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “डेविड वॉर्नर हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उनके डिप्टी (उपकप्तान) होंगे।” बता दें कि, आईपीएल के पिछले सीजन में ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन, पंत एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए है, इसलिए वह आईपीएल का 16वां सीज़न मिस करेंगे। 

ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की पांचवे नंबर पर पहुंच पाई थी। टीम ने 14 में से कुल 7 मैच जीते और 7 गंवाए थे। मालूम हो कि, डेविड वॉर्नर काफी लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी में टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।