क्रिकेट

Published: Jun 01, 2023 01:50 PM IST

MS Dhoni 'दिल में घर कर गए माही', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने की MS धोनी की तारीफ, बताया- IPL 2023 का खास लम्हा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के देश में ही नहीं विदेश में भी काफी फैंस है। धोनी के दीवानों की एक झलक आईपीएल 2023 (IPL 2023) में देखने को मिली। जिस पर मैदान पर धोनी यानी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मैच खेला गया। वहां बड़ी संख्या में धोनी के फैंस मौजूद थे। आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद हर कोई धोनी की कप्तानी की तारीफ कर रहा है।

इसी बीच अब पाकिस्तान (Pakistan) से भी धोनी को लेकर एक बयान सामने आया है। जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह बयान किसी आम इंसान ने नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) ने दिया है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) ने धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की जोरदार प्रशंसा की है। इस दौरान उन्होंने धोनी को लेकर बयान दिया है। PCB चेयरमैन के मुताबिक, ‘भले ही आईपीएल 2023 तो खत्म हो गया पर माही दिल में घर कर गए।’

पूर्व PCB चेयरमैन (Ramiz Raja) ने अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘IPL 2023 महेंद्र सिंह धोनी के लिए याद रहेगा।’ राजा ने आगे कहा कि, ‘जिस तरह की दीवानगी लोगों के अंदर धोनी को लेकर है। उनकी कप्तानी का जो नशा है, उनका कूल मिजाज और उनकी सादगी वो सब दिल जीत लेने वाली है। धोनी इन सबके लिए याद रखे जाएंगे।’

रमीज राजा ने आगे सुनील गावस्कर के धोनी से ऑटोग्राफ मांगने पर भी अपनी राय दी। उन्होंने धोनी से जुड़े IPL 2023 के सबसे खास लम्हें के बारे में बताया और कहा सबसे ज्यादा याद वो पल रहेगा, जिस वक्त सुनील गावस्कर ने धोनी को अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ देने को कहा। ‘मुझे लगता है धोनी के लिए उससे बड़ा कॉम्पलीमेंट और कुछ नहीं हो सकता।’