क्रिकेट

Published: Mar 18, 2024 04:55 PM IST

IPL 2024'हां भी और ना भी…,' रोहित शर्मा को MI की कप्तानी से हटाने के सवाल पर हार्दिक पंड्या ने किया किनारा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (PIC Credit: Social Media)

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चार ख़िताब जीताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को यह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद से ही फैंस मुंबई के इस कदम से काफी निराश हैं। ऐसे में अब कप्तान हार्दिक पंड्या और मुख्य कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाने के फैसले से जुड़े सवालों को नजरअंदाज करते दिखाई दिए। 

दरअसल, हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से विंडो ट्रेडिंग के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। जिसके बाद टीम ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बना दिया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की जमकर आलोचना हुई थी। क्योंकि कई लोगों का मानना ​​​​है कि टीम मैनेजमेंट का यह फैसला पूरी तरह से गलत और अनुचित था। इसी बीच एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हार्दिक और मार्क बाउचर रोहित से जुड़े सवालों को अनदेखा कर रहे हैं। 

जब एक रिपोर्टर को मार्क बाउचर से मुंबई इंडियंस प्रबंधन द्वारा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाने के पीछे की वजह पूछा, तब बाउचर के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था। पत्रकार ने एमआई कप्तान हार्दिक पंड्या से उनके अनुबंध में कप्तानी के नियम के बारे में पूछा। तब टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने उन्हें सवाल पूछने से रोक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

इतना ही नहीं जब हार्दिक से यह पूछा गया कि क्या MI का कप्तान बनने के बाद से आपकी रोहित शर्मा से बात हुई है? इसके जवाब में हार्दिक ने कहा, ”हां भी और ना भी। वह लगातार यात्रा कर रहे हैं।” ऐसे में अब फैंस का मानना है कि रोहित को टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक को कप्तानी सौंपने से पहले कोई जानकारी नहीं दी थी।