क्रिकेट

Published: Mar 28, 2024 08:22 AM IST

IPL 2024आईपीएल में MS धोनी ने रचा इतिहास, 'ऐसा' करने वाले बने पहले खिलाड़ी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
एमएस धोनी (PIC Credit: X)

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) में अब तक की सबसे सफल टीम चेन्नई (Chennai Super Kings) बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रही है। ऐसे में अब चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक जीत का हिस्सा रहे हैं। वह अब तक 147* मैच की जीत का हिस्सा (MS Dhoni is part of most wins in IPL) रहे हैं।

धोनी के नाम बड़ी उपलब्धि

दरअसल, आईपीएल के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उनसे कप्तानी के गुर सीखते हमेशा दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतवाए हैं। जबकि वह खुद 147 जीत का हिस्सा रहे हैं, जो आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे अधिक जीत का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी हैं।

धोनी से कप्तानी के गुर सिख रहे गायकवाड़

गौरतलब है कि इस सीजन में चेन्नई की कमान युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। जिनकी कप्तानी में चेन्नई ने अब तक अपने खेले गए दोनों ही मुकाबले जीत लिए हैं। हालांकि, मैदान पर नए कप्तान अक्सर अपने पूर्व कप्तान धोनी से कप्तानी सीखते हुए दिखाई देते हैं।

पॉइंट्स टेबल में हासिल की पहली पोजीशन

जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई का पहला मुकाबला RCB के खिलाफ था, जहां CSK ने बेहतरीन मैच खेलते हुए इस आईपीएल के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। उसके बाद चेन्नई की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई, वहां भी चेन्नई GT को हराने में कामयाब रही। ऐसा करके अब तक खेले गए दोनों ही मैच चेन्नई ने जीत लिए हैं। अब चेन्नई का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से 31 मार्च को होना है। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई फ़िलहाल चार अंकों के साथ पहले स्थान पर विराजमान है।