क्रिकेट
Published: Apr 16, 2024 04:04 PM ISTIPL 2024लंगड़ाते हुए नज़र आए MS धोनी, सुरेश रैना ने हाथ थामकर लाया स्टेडियम से बाहर- देखें वीडियो
मुंबई: बीते रविवार को आईपीएल (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने 20 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 4 गेंदों में 20 रन बना दिया थे। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, मुकाबले के बाद धोनी की लंगड़ते हुए देखा गया। जहां चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) उनकी मदद करते हुए दिखाई दिए।
लंगड़ाते दिखे धोनी, रैना ने की मदद
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक धोनी और सुरेश रैना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें रैना धोनी को संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेलने के बाद धोनी के पैर में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए स्टेडियम से बाहर आए। उस दौरान रैना धोनी की मदद करते हुए दिखाई दिए।
धोनी के घुटने की हुई थी सर्जरी
बता दें कि पिछले साल के आईपीएल में धोनी घुटने की चोट की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके बाद उनके घुटने की सर्जरी भी हुई थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस बार भी उन्हें घुटने में ही तकलीफ हुई है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की तरफ से धोनी की फिटनेस को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
रैना-धोनी की जोड़ी का कमाल
गौरतलब है कि सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी हुआ करते थे। उन्होंने अपने दम पर चेन्नई को कई मुकाबला जीतवाए हैं। उनकी और धोनी की जोड़ी को चेन्नई की जान माना जाता था। 2010 और 2011 की आईपीएल ट्रॉफी चेन्नई को जीतवाने में दोनों ही खिलाड़ी का बड़ा हाथ रहा था। यह जोड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन दिखा चुकी है।
चेन्नई ने जीता मुकाबला
जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बना दिए थे। जहां आखिरी ओवर में धोनी ने आकर 4 गेंद में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया था। उसके बाद 207 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। केवल रोहित शर्मा ही शतक जड़ पाए। जबकि CSK के गेंदबाज मथीशा पथिराना ने चार विकेट अपने नाम किया।