क्रिकेट

Published: Mar 29, 2024 04:38 PM IST

IPL 2024आपने इसके पहले नहीं देखा होगा किसी क्रिकेटर का ऐसा डांस, चौके-छक्के के साथ ठुमके लगाने में माहिर हैं रियान पराग- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रियान पराग (PIC Credit: Social media)

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: बीते गुरुवार को आईपीएल मे (IPL 2024) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान की तरफ से रियान पराग (Riyan Parag) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को बड़े स्कोर की तरफ लेकर गए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से ही RR दिल्ली को हारने में कामयाब हो पाई। जिसके बाद से सोशल मीडिया (Social Media) पर रियान का एक वीडियो तेज़ी से वायरल (Riyan Parag Dance Video) हो रहा है। जिसमें वह जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली के खिलाफ रियान पराग 45 गेंदों पर 84 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस महत्वपूर्ण पारी की वजह से राजस्थान दिल्ली के खिलाफ 185 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। रियान की इस पारी के उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह शानदार ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रियान के साथ शुभमन गिल भी नज़र आ रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो पुराना है।

वायरल वीडियो में जा सकता है कि शुभमन गिल के साथ रियान पराग जमकर डांस कर रहे हैं। हालांकि बाद में गिल रुक जाते हैं और रियान लगातार अपना जबरदस्त डांस कर रहे हैं। उनकी शानदार मूव्स देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वह जितने अच्छे बल्लेबाज हैं, उतना ही अच्छा डांस भी करते हैं। उनके साथ मौजूद उनके साथी खिलाड़ी भी उनके डांस का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इस सत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में RR चार अनेकों के साथ दूसरे पोजीशन पर विराजमान है। अब राजस्थान की अगली भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होनी है। यह मैच 1 अप्रैल को खेला जाना है।