क्रिकेट

Published: Dec 13, 2023 07:42 PM IST

Shikhar DhawanIPL 2024 की तैयारी में जुटे शिखर धवन, पंजाब किंग ने किया कप्तान का वीडियो शेयर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
शिखर धवन (PIC Credit: Social Media)

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की तैयारी शुरू हो चुकी है। ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के लिए खिलाड़ी भी तैयार है। ऐसे में अब टीमों के साथ आईपीएल प्लेयर्स भी आगामी टूर्नामेंट में धमाल मचाने को तैयार हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। क्रिकेट के मैदान (Cricket Ground) पर उन्हें लंबे-लंबे शॉट लगाते हुए भी देखा गया है। 

दरअसल, पंजाब किंग के कप्तान शिखर धवन ने आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। वे हाल ही में बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए नज़र आए हैं धवन ने पिछले सीजन में 3 अर्धशतकों की मदद से 373 रन बनाए थे। ऐसे में इस साल वह और भी ज़्यादा कमाल दिखाने को तैयार हो रह हैं। धवन का वीडियो पंजाब ने एक्स पर शेयर किया है।

पंजाब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शिखर धवन बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। धवन इस दौरान कई बड़े शॉट भी खेलते हुए नज़र आए। धवन आईपीएल के अगले सीजन में नए अंदाज में दिखाई दे सकते हैं। अगर उनके पिछले सीजन की बात करें तो वह अच्छा रहा। हालांकि उनकी टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पंजाब पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर ही थी। धवन ने आईपीएल 2023 में 11 मैच खेले थे। इस दौरान 373 रन बनाए थे। 

धवन के लिए आईपीएल 2020 काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 17 मैचों में 618 रन बनाए थे। जहां उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे। इस दौरान धवन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 106 रन रहा था। वहीं अगर धवन के ओवर ऑल परफॉर्मेंस को देखें तो वह अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक खेले 217 आईपीएल मैचों में 6617 रन बनाए हैं। जिसमें 50 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। धवन 750 चौके और 148 छक्के भी जड़ चुके हैं।