क्रिकेट

Published: Jan 25, 2023 11:49 AM IST

KL Rahul-Athiya ShettyMS धोनी-विराट कोहली ने केएल राहुल और आथिया शेट्टी को दिया ऐसा 'वेडिंग गिफ्ट', जिसकी कीमत जान आप भी हो जाएंगे दंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul- Athiya Shetty Wedding) और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों की शादी 23 जनवरी को हुई। इन दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके शादी में करीब 100 मेहमान शामिल हुए। लेकिन, इन दोनों को शादी में जो गिफ्ट मिले है, उसकी कीमत लाखों में है। 

केएल राहुल (KL Rahul) के साथी खिलाड़ी वनडे सीरीज में व्यस्त होने के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके। लेकिन, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन्हें काफी बेशकीमती गिफ्ट भेजा है। कोहली के अलावा भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी केएल और आथिया को को शादी का बेमिसाल तोहफा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट दोनों ने अपनी अपनी पसंद की चीजें केएल राहुल और आथिया शेट्ठी को गिफ्ट की। विराट कोहली ने इस कपल को शादी के तोहफे में BMW कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये है।

वहीं, महेंद्र सिंह धोनी इस कपल को आशीर्वाद देने शादी में पहुंचे थे। उन्होंने इस कपल को कावासाकी निंजा बाइक दी। मार्केट में इस बाइक की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। इनके अलावा केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार भी पहुंचे थे। शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसने का इंतजाम किया गया।