क्रिकेट

Published: Apr 29, 2021 03:10 PM IST

Covid-19MS Dhoni के माता-पिता ने दी कोरोना को मात, हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. देश में कोरोना (Corona Virus) संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। कोरोना की वजह से कई लोगों की जान गई हैं। वहीं, देश में बेड और ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं हैं। इस दौरान खबर मिली है कि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के माता-पिता ने कोरोना को मात दे दी है।

‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाने वाले धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के माता -पिता को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार की रात दोनों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि, कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्हें धोनी के माता-पिता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। धोनी के पेरेंट्स को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगा।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के माता-पिता कोरोना की चपेट में आये थे। जिसके बाद उन्हें 21 अप्रैल को रांची केपल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल के डॉक्टर ने कहा कि, धोनी के पेरेंट्स की हालत सामान्य थी। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक था। संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा।