क्रिकेट

Published: Feb 24, 2022 01:02 PM IST

MS Dhoni Meets Akshay Kumar क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में एंट्री करेंगे MS धोनी! अक्षय कुमार संग तस्वीर हुई वायरल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। लेकिन, फिर भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर वायरल हुई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस तस्वीर में कप्तान कूल के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नज़र आ रहे हैं। 

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज एक तस्वीर शेयर है। इस तस्वीर में कप्तान कुल के साथ अक्षय कुमार नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी नए लुक में दिखाई दे रहे है। उनके बाल एकदम काले दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि, यह तस्वीर एक विज्ञापन के शूटिंग के दौरान खींची गई है। 

बता दें कि, अक्षय कुमार को क्रिकेट काफी पसंद है। उन्होंने फिल्म ‘पटियाला हाउस’ में क्रिकेटर की भूमिका निभाई हैं। धोनी और अक्षय कुमार की  कई लोग कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जर्सी नंबर 7 के साथ खिलाड़ी  नंबर वन।’

धोनी की बात करें तो, वह इस साल भी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। इस साल सीएसके (CSK) ने धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।