क्रिकेट

Published: Mar 23, 2023 01:41 PM IST

MS Dhoni Video क्या एक बार फिर IPL में दिखेगा MS धोनी का जादू! 7 साल पहले महज 2 सेकेंड में बदल दिया था पूरा मैच, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: कैप्टन कुल, माही, भारतीय टीम के सफल कप्तान के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के दुनिया में कई फैंस है। जब भी माही (Mahi) मैदान पर उतरते है, तब स्टेडियम का माहौल देखने वाला होता है। हर तरफ सिर्फ धोनी… धोनी… ऐसी ही आवाज गूंजती है। एमएस धोनी की बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी की हर कोई तारीफ करता है। ऐसा ही कुछ आज से ठीक 7 पहले हुआ था। जब धोनी ने अपनी रफ़्तार से जलवा दिखाया था। 

आज से 7 साल पहले भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सुपर 10 मैच खेला गया था। इस मैच में आखिरी पलों में धोनी कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे आज तक कोई भी भूल नहीं पाया है। उन्होंने अपनी तेज रफ़्तार से भारत को मैच जिताया था। 

दरअसल, यह मैच सुपर 10 का था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मैच लगभग जीत ही लिया था। बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी। धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी ओवर हार्दिक पंड्या को दिया। पंड्या ने पहली तीन गेंदों पर ही 9 रन दे दिए। लेकिन, इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने बांग्लादेशी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह को पवेलियन वापस भेज दिया। अब बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। 

हार्दिक पंड्या ने शौगत होम को बाउंसर फेंकी और गेंद सीधे धोनी के पास गई। इस दौरान दूसरे एंड पर खड़े मुशफिकुर रहीम ने एक रन लेने की कोशिश की। लेकिन, धोनी की तेज रफ़्तार के आगे वह कुछ नहीं कर पाएं। धोनी ने बिना वक्त गंवाएं स्टंप्स उड़ाकर भारत को बड़ी जीत दिलवाई। 

धोनी ने ऐसी फुर्ती दिखाई, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए। धोनी की तुलना दिग्गज ओलिंपिक स्प्रिंटर यूसेन बोल्ट से होने लगी। दरअसल, धोनी ने महज 2 सेकेंड बंगलादेशी खिलाड़ी को स्टंप आउट किया था। धोनी ने 2 सेकेंड में 13 मीटर का फासला तय किया था।धोनी की इस तेह रफ़्तार दौड़ के बाद उनकी दुनिया में सबसे तेज भागने वाले इंसान यूसेन बोल्ट से होने लगी।