क्रिकेट

Published: Mar 09, 2023 03:03 PM IST

WPL 2023, MI vs DCWPL 2023 में आज MI vs DC, अब तक एक सेर तो दूसरा सवा सेर, आज क्यों होगी कांटे की टक्कर, जानिए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

आज WPL 2023 सीज़न का सातवां मुकाबला शाम 7.30 बजे DY Patil Stadium में खेला जाएगा। मैदान में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC WPL 2023) आमने-सामने होंगी। 

गौरतलब है कि इस ताज़ा सीज़न में दोनों टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ने सभी मैच में जीत दर्ज़ की है। ऐसे में आज मैदान में एक सेर तो दूसरा सवा सेर वाला मूड लेकर टीमें मैदान में उतरेंगी।

प्वाइंट्स टेबल के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई इंडियंस 2 मैचों में जीत के साथ 4 प्वाइंट्स और +5.185 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले बेहतर है। 

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 2 मैचों में जीत के साथ 4 प्वाइंट्स और +2.550 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। यानी, आज के मैच को जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप पर की जाएगी। 

-विनय कुमार