क्रिकेट
Published: Jan 19, 2023 12:32 PM ISTMichael Clarke Video ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की बीच सड़क पर हुई पिटाई, गर्लफ्रेंड ने जमकर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो
नई दिल्ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क (Michael Clarke) की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को वर्ल्ड कप जिताया था। लेकिन, अब वह अपनी गर्लफ्रेंड के कारण शर्मसार हो गए है। हाल ही में माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड उनको दनादन थप्पड़ मार रही है। इस वायरल वीडियो में क्लार्क को अपनी गर्लफ्रेंड जेड यारब्राऊ के हाथों थप्पड़ और मुक्के खाते देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माइकल क्लार्क (Michael Clarke) और उनकी गर्लफ्रेंड बीच सड़क पर लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे है। क्लार्क की गर्लफ्रेंड ने उनपर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों के बीच सड़क पर मारपीट हुई। इसके बाद गर्लफ्रेंड जेड यारब्राऊ ने क्लार्क पर थप्पड़ और मुक्के बरसाए।
इस वीडियो में क्लार्क (Michael Clarke) ने अपनी गर्लफ्रेंड की बहन के पति को भी मुक्का दे मारा। क्लार्क की गर्लफ्रेंड जेड यारब्राऊ की बहन ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टीवी होस्ट हैं। वहीं, इस वीडियो में क्लार्क अपनी सफाई देते हुए सुनाई दे रहे है। वह खुद पर लगाए गए आरोप को गलत बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्वींसलैंड में छुट्टियां मना रहे थे। इस दौरान वह उनकी गर्लफ्रेंड के अलावा, उनकी बहन जैसमीन और उसके पति भी थे। इस दौरान खिलाड़ी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है।
क्लार्क (Michael Clarke) ने गर्लफ्रेंड के साथ बीच सड़क हुए विवाद के लिए माफी मांगी है। उन्होंने ‘द डेली टेलिग्राफ’ से बातचीत में कहा, ‘मैं पूरी तरह से निराश हूं। क्योंकि मेरी वजह से उन लोगों को कहीं न कहीं ठेस पहुंची है, जिन्हें मैं सर्वोच्च सम्मान देता हूं। इस विवाद के दौरान मेरी हरकतें शर्मनाक थीं।’