क्रिकेट

Published: Jan 09, 2024 01:46 PM IST

Mohammed Shami तमाम मुश्किलों के बाद भी शमी आज अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, सही मायनों ने साबित हुए हीरो- देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मोहम्मद शमी (PIC Credit: X)

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को आज 9 जनवरी को अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से सम्मानित किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा है। कई तरह की मुश्किलों का सामना करने के बाद आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।   

शमी अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बन गए हैं। क्रिकेट जगत में सबसे पहली बार यह अवॉर्ड सलीम दुर्रानी को मिला था। जबकि मोहम्मद शमी से पहले यह अवार्ड क्रिकेटर शिखर धवन को मिला था। 

आज सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति ​​​​​भवन में नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हुई। सबसे पहले द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए गए। इसके बाद खेल की अलग-अलग विधाओं में बीते साल दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसमें से एक मोहम्मद शमी भी थे। 

वर्ल्ड कप में हुई देर से एंट्री 

33 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप में धमाल मचाया है। जिस तरह से उन्होंने टूर्नामेंट में गेंदबाजी की थी वह लाजवाब थी। टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी ने 24 विकेट चटकाए थे। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उनके वर्ल्ड कप के इसी प्रदर्शन का पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के रूप में मिला है।

मुश्किलों का दिया डट कर सामना, अंत में बने हीरो 

जानकारी के लिए बता दें कि शमी का पारिवारिक माहौल अच्छा नहीं है। उनकी पत्नी हसीन जहां उन पर अक्सर कई तरह के आरोप लगाते हुए आईं हैं। शमी ने खुलकर एक बार बताया था कि उनके दिमाग में जिंदगी भी खत्म करने के ख्याल भी आए थे। हालांकि इन सब के खिलाफ डट कर लड़ने के बाद आज वह इस मुकाम पर हैं। उन्होंने साबित किया है कि वह सही मायनों में हीरो हैं।