क्रिकेट

Published: Sep 17, 2022 02:11 PM IST

MS Dhoni Wife Sakshiमहेंद्र सिंह धोनी ने किया बड़ा खुलासा, अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करती हैं साक्षी- Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारत के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शुरुआत से ही अपनी लाइफ को काफी पर्सनल रखते हैं। बहुत कम ऐसा देखने मिलता है, जब उनकी पर्सनल लाइफ (Dhoni’s Personal life) लोगों के सामने आई है। वह न तो ज़्यादा सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहते हैं और न ही मीडिया से ज़्यादा मुखातिब होते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) उनसे बिलकुल उलट हैं, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

साक्षी धोनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इस बात का खुलासा महेंद्र सिंह धोनी ने किया है। दरअसल, धोनी और साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Dhoni And Sakshi Video) हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच मजाकिया अंदाज़ में हो रही नोकझोक देखि जा सकती है। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, धोनी और उनकी पत्नी के अलावा भी आसपास कई लोग मौजूद है। धोनी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि साक्षी यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है। जबकि धोनी की बात सुनकर साक्षी माहि से भीड़ जाती हैं। साक्षी कहती हैं कि आपके फैन्स भी मुझे उतना ही चाहते हैं, जितना आपको। मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी, स्वीटी।’ इतना सुनते ही धोनी और बाकी लोग हंसने लगते हैं। 

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वीडियो को धोनी के फैन पेज पर शेयर किया गया है। जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो ये भी कह दिया कि, साक्षी अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए धोनी का इस्तेमाल कर रही हैं। हालांकि, जो भी हो सोशल मीडिया पर धोनी का यह काफी जमकर वायरल हो रहा है और उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।