क्रिकेट

Published: Feb 05, 2023 09:24 AM IST

FIR on Vinod Kambliमुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी ने की शिकायत, कहा- शराब पीकर दी गाली फोड़ दिया सिर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

मुंबई: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ शिकायत की है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) में उनकी पत्नी एंड्रिया की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। उसकी शिकायत में कहा गया है कि उसने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और शराब के नशे में उसकी पिटाई की। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपनी पत्नी से मारपीट करने को लेकर वह विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि उन्होंने शराब पीकर उन्हें गाली दी और मारपीट की। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब कांबली को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा है।  इससे पहले भी वो विवादों में फंसे रहे हैं। 

इस मामले में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कांबली को लेकर IPC की धारा 324 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उन पर अपनी पत्नी को कुकिंग पैन फेंककर मारने का आरोप है, जिसमें पत्नी को हेड इंजरी भी हो गई है।