क्रिकेट

Published: Oct 08, 2021 01:15 PM IST

Pakistan Cricket Boardपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा बोले, BCCI अगर ICC की फंडिंग रोक दे तो बर्बाद हो सकता है PAK क्रिकेट बोर्ड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. एक बड़ी ही रोचक खबर के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा  (PCB Chairman Ramiz Raza) का एक बड़ा ही बड़ा बयान सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल BJP आई सेल के चीफ अमित मालवीय ने रमीज राजा के बयान को पोस्ट किया है। जिसके बाद अब लोग पाकिस्तान की भयंकर खिचाई कर रहे हैं। दरअसल, वायरल क्लिप में रमीज राजा BCCI की बढ़ाई करते दिख रहे हैं कर रहे हैं और वहीं PCB की गरीबी का भी बखान करते दिख रहे हैं।

बता दें कि अमित मालवीय ने एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है। दरअसल, हाल ही में सीनेट स्टैंडिंग कमेटी के साथ हुई बैठक में रमीज राजा PCB को आत्मनिर्भर बनने का सपना दिखा रहा थे। लेकिन ये भी आम बात है कि PCB की क्या हालात है ये पूरी दुनिया जान रही है। आज के दिन कोई भी देश पाकिस्तान जाकर वहां क्रिकेट खेलना नहीं चाहता। इसका मुजायरा तब हुआ जब हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भी अपना पाक दौरा पूरी तरह से रद्द कर दिया था। वहीं न्यूजीलैंड की टीम तो पाकिस्तान पहुंचकर भी वहां से वापस लौट गयी थी। जिसके बाद PCB को काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ था।

वीडियो में साफ़ दिखे बेबस रमीज राजा 

बता दें कि BJP नेता अमित मालवीय ने तकरीबन 1।14 मिनट की एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो सीनेट स्टैंडिंग कमेटी के साथ हुई बैठक का था। जिसमे PCB चीफ ये कहते हुए साफ़ नजर आ रहे हैं कि PCB को 50% पैसा ICC दे रहा है, और ICC की 90% फंडिंग भारत से आ रही है। वहीं बैठक में राजा ने ये भी साफ़ कहा कि मुझे डर है कि अगर भारत ये फंडिंग रोक देता है, तो PCB ध्वस्त हो सकता है क्योंकि पाकिस्तान से ICC को 0% फंडिंग होती है।

होने वाला है भारत-पाकिस्तान T-20 विश्वकप मुकाबला

पता हो कि, क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सबसे हाई वोल्टेज रहता है। इस मैच को तो वो भी देखता है जो क्रिकेट में कभी ज्यादा दिलचस्पी नहीं भी रखता है। वहीं अब T-20 वर्ल्डकप का इंतजार भी खत्म हो रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच धमाकेदार भिड़ंत भी आगामी 24 अक्टूबर को होनी है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है। वहीं कोरोना के चलते इस बार के T-20 वर्ल्ड कप को भारत की जगह ओमान और UAE में करवाया जा रहा है। लेकिन फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा अपनी बेबसी को रो रहे हैं।