क्रिकेट

Published: Apr 23, 2022 03:57 PM IST

IPL 2022 CSK vs PBKS IPL 2022 में पहली बार PBKS का हौसला बढ़ाने आएगी प्रीति जिंटा, PBKS का अगला मुकाबला होगा CSK के खिलाफ़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

पंजाब किंग्स (PBKS) की को,-ओनर मालिक पप्रीति जिंटा (Preity Zinta) इस ताज़ा सीज़न में कभी भी अपनी टी। का हौसलाफजाई करने स्टेडियम नहीं दिखी थीं। लेकिन, ख़बर है कि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ (CSK vs PBKS IPL 2022) वो स्टेडियम में मौजूद रहेंगी। यह मौका 25 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

गौरतलब है कि प्रीति जिंटा शादी के बाद हसबैंड के साथ अमेरिका में रहती हैं। IPL Mega Auction-2022 में भी वो किसी कारणवश नहीं आ पाई थीं। नीलामी पर वो अपनी नज़र अपने घर से ही रखी हुई थीं।

IPL 2022 , की बात की जाए तो, इस सीज़न में PBKS  की टी। 7 मैच खेल चुकी है। लेकिन, इस सीज़न में अब तक प्रीति जिंटा स्टेडियम में नहीं दिखी थीं। प्रीति भारत पहुंच चुकी हैं और इस मुकाबले से पहले क्वारंटीन पीरियड भी पूरा कर लेंगी।

गौरतलब है कि, प्रीति जिंटा IPL 2008 से ही मैचों में नज़र आती रही हैं। हालांकि, उनकी टीम ने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन अबकी बार कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal Captain PBKS) की कप्तानी में PBKS प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

पंजाब किंग्स ‘बनाम’ चेन्नई सुपर किंग्स

पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आगामी 25 अप्रैल को है। हालांकि, अबकी सीज़न CSK की शुरुआत बेहद खराब रही है, लेकिन, पिछले मुकाबले में धोनी के फिनिशर अंदाज़ ने एक नई करेंट पैदा कर दी है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ था।