क्रिकेट

Published: Mar 25, 2023 10:33 PM IST

IPL 2023IPL 2023 के लिए Punjab Kings ने की Jonny Bairstow के रिप्लेसमेंट की घोषणा, जानिए कौन हैं Mathew Short

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

लीग क्रिकेट के महाकुंभ IPL के नए सीज़न IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। सभी 10 टीमें कमर कस चुकी हैं। पहला मैच CSK vs GT होगा।

टूर्नामेंट के आरंभ से ठीक पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को बड़ा झटका लगा है। धाकड़ खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) इंजर्ड होने के कारण सीज़न से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह फ्रैंचाइजी ने  रिप्लेसमेंट के तौर पर मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) को टीम में लिया है।

मैथ्यू शॉर्ट दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर हैं। वे BBL में ‘Adelaide Strikers’ और ‘Melbourne Renegades’ टीम के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2023 में PBKS की पूरी टीम

अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, कगिसो रबाडा, मैथ्यू शॉर्ट, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, राहुल चाहर, लियाम लिविंगस्टोन, राज बावा, ऋषि धवन, बलतेज ढांडा, नाथन एलिस, अथर्व तायडे, भानुका राजपक्षे, सैम क्यूरन , सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठे, शिवम सिंह।