क्रिकेट

Published: Jun 21, 2021 08:43 PM IST

WTC Final UpdatesWTC फाइनल में बारिश बनी 'विलेन', चौथे दिन का खेल हुआ रद्द

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

साउथम्पटन. भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मैच में बारिश विलेन बनी है। साउथम्पटन में लगातार बारिश हो रही हैं। जिसके चलते चौथे दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। हालांकि रिजर्व दिन (खेल का छठा दिन) एक्टिवेट हो गया है। लेकिन कल भी बारिश होने  के आसार है।

पहले दिन का खेल बुरी तरह से बारिश की भेट चढ़ने के शनिवार दूसरे दिन मैच शुरू हुआ। लेकिन इस दिन खराब रोशनी के चलते सिर्फ 64.4 ओवर का खेल ही हो पाया। जबकि रविवार को तीसरे दिन 76.3 ओवर का खेल ही संभव हो सका है। बारिश के कारण चौथे दिन के पहले सत्र का खेल भी नहीं हो सका। इससे रिजर्व के तौर पर रखे गए छठे दिन का इस्तेमाल होना तय है।

बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए हैं। कॉनवे और टॉम लैथम आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रीच पर विलियमसन और रॉस टेलर मौजूद हैं। कॉनवे ने कमाल की पारी खेली और 54 रन बनाकर, लेकिन इशांत शर्मा की गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं लैथम 30 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने।