क्रिकेट

Published: Jan 13, 2022 08:10 PM IST

India vs South Africaऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका में बनाया खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo : BCCI

केपटाउन: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट में बेहद निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच के दूसरी पारी में  भारतीय टीम (Indian Team) अपनी दूसरी पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए और नाबाद रहे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। इस के साथ पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने वाले पहले एशियाआई विकेट कीपर बन गया है।

अभी तक किसी भी एशियाई विकेटकीपर ने अफ्रीका में शतक नहीं लगाया है। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था। पंत ने अपना शतक पूरा करने के लिए 135 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने छह चौके और चार छक्का लगाया।

Rishabh Pant ने 10 महीने बाद लगाया शतक 

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।

ज्ञात हो कि, भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 13 रन के लीड के साथ उतरी थी। इस लिहाज से दूसरी पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है।

दूसरी पारी में भारत की बेहद ख़राब शुरुआत

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद ख़राब हुई। टीम के चार विकेट 58 रन पर गिर गए। इसके बाद आए कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पारी संभाली और भारत को 150 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। कोहली 143 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन और शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर सके। अश्विन सात रन और शार्दुल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अश्विन को एनगिडी ने जेन्सन के हाथों कैच कराया। इसके बाद एनगिडी ने शार्दुल को वेरेन के हाथों कैच कराया।  उमेश यादव शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें रबाडा ने वेरेन के हाथों कैच कराया। नौ विकेट गिर जाने के बाद पंत ने बुमराह को स्ट्राइक नहीं दिया और ज्यादातर खुद ही स्ट्राइकर्स एंड पर रहे और शतक जड़ा।