क्रिकेट

Published: Nov 15, 2023 02:56 PM IST

Rohit Sharma Sixes Record रोहित शर्मा की तूफान में उड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में विश्व कप में रचा इतिहास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रोहित शर्मा (PIC Credit: X)

मुंबई: विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) में आज बुधवार 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल (IND vs NZ Semi-Final) मैच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Most Sixes In World Cup) ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वह कमाल की बल्लेबाजी करते हुए छक्के-चौके की बरसात कर रहे थे, हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए और 47 रन पर आउट हो गए। लेकिन, उन्होंने अपने तूफ़ान में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) का रिकॉर्ड तोड़कर विश्व कप में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है।  वह कीवी गेंदबाजों पर हावी होकर जमकर छक्के-चौके जड़ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप में इतिहास भी रच दिया है। वह सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने के मामले में अब पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ दिया है, जिनके नाम विश्व कप में 49 छक्के थे।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में भी गेल को पछाड़ दिया है। वह इस विश्व कप में अब तक 27 छक्के जड़ चुके हैं।   

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के

बता दें कि रोहित शर्मा की विश्व कप में भारत की अगुवाई करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बने हैं। उनकी कप्तानी में भारत बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अब तक टीम इंडिया को एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ऐसे में भारत को इस विश्व कप ट्रॉफी का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। 

टीम इंडिया का बेहतरीन फॉर्म न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल सकता है। भारत इस समय अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नंबर वन की पोजीशन पर बैठा हुआ है। आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, आज के मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है, वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।