क्रिकेट

Published: Sep 21, 2021 08:25 PM IST

IPL 2021 UAE के बीच पर बेटे अर्जुन के साथ मस्ती करते नजर आए सचिन तेंदुलकर, अनोखे कैप्शन के साथ साझा की तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अबू धाबी: मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर यूएई के बीच पर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा की है, जिसमें सचिन के साथ अर्जुन बीच पर मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “मेरे सनशाइन के साथ! 

 

 

मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर आईपीएल 2021 के लिए शनिवार को टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए थे। उससे पहले वो क्वारंटीन में थे।

बता दें कि, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। अर्जुन जहीर खान, ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों से गेंदबाजी के गुर सीख रहे हैं।  MI में शामिल होने से पहले अर्जुन कुछ सालों के लिए मुंबई इंडियंस के साथ नेट बॉलर के रूप में थे और आईपीएल 2020 में वो टीम के साथ यूएई गए थे।